रामनगर बाराबंकी। दुनिया मे भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्षों में देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया है।यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने त्रिलोकपुर स्थित बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत के पक्ष में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त की।केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहाकि 10 साल पहले यूपीए की सरकार में हर रोज नया घोटाला होता था।भाजपा की सरकार में एक भी घोटाला या भ्रष्टाचार सुना हो तो बताये।वहा उपस्थित जन समूह से रूबरू होते हुए अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पिछले 75 वर्षों में सबसे ज्यादा कांग्रेस की सरकार देश में रही है।आप लोग दिल पर हाथ रखकर अपने आप से सवाल कीजिए कि दस वर्षों के बदलाव आया कि नही।लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत की प्रशंसा करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीतने की अपील की।उपस्थित जन समूह को पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प दिलाया।एनडीए की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में इन 10 वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है।अब तमाम देशों के बड़े-बड़े अध्यक्ष भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं।भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पलके बिछाए बैठे रहते हैं।यह भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं है देश के 140 करोड़ जनता का सम्मान है जो पूरी दुनिया कर रही है। कोई भी भारतवासी किसी भी देश के युद्ध भूमि में फंसा हो तो देश के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में इतनी मजबूत सरकार है।जिसे स्वदेश वापस ला दिखती। और करके दिखाया भी है।मतदान में वह ताकत है कि भारत के भविष्य के साथ अपनी पीढ़ियों का भी भविष्य बना सकते है।पांच सालों में एक बार अपनी किस्मत बनाने का मौका मिलता है।जब सरकार बनेगी, नए हाईवे बनेंगे नए, एयरपोर्ट बनेंगे,नई रेल नेटवर्क बिछाई जाएगी। 10 सालों की विकास यात्रा को और भी गतिमान बनाना चाहते हैं। इसके अलावा लोकसभा प्रत्याशी राज्यरानी रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,अपना दल के जिलाध्यक्ष आदि नेताओ ने अपने अपने विचार रखे।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य,डॉक्टर विवेक वर्मा,वेद प्रकाश रावत,सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बुके देकर स्वागत किया।
