पोस्टर लगाने को लेकर हुई मारपीट मे दो घायल,एक रेफर, मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये।इस दौरान हुई जमकर मारपीट में दो लोगो गम्भीर रूप से घायल हो गये।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु भेज,दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल मे जुट गयी है।मामला जैदपुर कस्बे के मोहल्ला संगत के पास छोटी बाजार बाजार का है।जहां अशोक सोनी व अमित निगम की दुकान आमने सामने है।रविवार को दोपहर मे बेचने वाले समान का पोस्टर लगाने को लेकर दोनो पक्षो मे आपसी कहासुनी होते होते बात मारपीट तक पहुंच गयी और अमित निगम व गोपाल ने लाठी डंडों से अशोक सोनी व सुधीर सोनी को पीटपीट कर लहुलुहान कर दिया।जिससे अशोक सोनी से सिर व जबडे पर काफी चोटें आयीं।वो रोड पर तड़पता रहा।जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भेजा जहां अशोक सोनी की हालत अधिक ख़राब देख डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिनकी हालत वहां भी चिंताजनक जनक बतायी जा रही है।जबकि जैदपुर पुलिस ने अमित निगम व गोपाल निगम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया अमित निगम,गोपाल निगम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।अशोक सोनी को चोटे लगी है।इलाज हेतु भेजा गया है।जांच पड़ताल जारी है।
