42 किलो 40 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 42 किलो 40 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व मे उप निरीक्षक गजेन्द्र राम खरवार,राजकरन,हेड कांस्टेबल सभाजीत कुमार,रामू यादव,धर्मेन्द्र कुमार,सुनील यादव, कांस्टेबल सूरज यादव, अविनाश चन्द्र की थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त दीपचन्द्र वर्मा उर्फ दीपू पुत्र स्व गुरूदीन निवासी खाले का पुरवा मजरे मोहना थाना सतरिख को अडंगपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 42 किलो 40 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
