शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार
कब्जे से 2 अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। अपने शौक पूरा करने के लिए जनपद बाराबंकी सहित आसपास के जनपदो मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरो को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 3 शातिर चोरो छोटू अवस्थी पुत्र सिद्धू अवस्थी,मनोज अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी व दिनेश अवस्थी पुत्र बेचेलाल अवस्थी निवासीगण कितुरीघाट थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा मय 2 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर थाना मोहम्मदपुर खाला पर मुअसं 255/ 2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तो का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी,सीतापुर, बहराइच व आस-पास के जनपदो मे चोरी की घटनाएं कारित करते है।अभियुक्तो द्वारा चोरी कर प्राप्त सामान व रुपये से अपना शौक पूरा करते है।गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अक्टूबर महीने में जनपद बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा कस्बे में एक दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मुअसं 571/2023 धारा 380/ 413 भादवि पंजीकृत है।
चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे अनिल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना-मोहम्मदपुर,उप निरीक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,कांस्टेबल बृजेश प्रजापति,नीरज चौधरी,मो अरशद शामिल थे।
