मुख्यमंत्री पावर हैंडलूम योजना के अंतर्गत 50 हैंडलूम का किया गया वितरण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। कस्बे मे मोहल्ला वसी नगर स्थित हाजी असगर मैदान मे शनिवार को मुख्यमंत्री पावर हैंडलूम योजना के अंतर्गत 50 हैंडलूम का वितरण किया गया। नगर पंचायत जैदपुर के लगभग 25 बुनकरो को इस योजना का लाभ दिया गया.जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार पावर हैंडलूम प्राप्त करने वाले बुनकरों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।अंसार हैंडलूम के अध्यक्ष जफर अंसारी ने बताया कि यह योजना बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना का संचालन भविष्य में भी जारी रहेगा।इस अवसर पर अंसार हैंडलूम के अध्यक्ष जफर अंसारी, नफीस अंसारी, मुत्तालिफ़ अंसारी और जफरुद्दीन उर्फ बाबा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे बुनकरों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि इस योजना से उन्हे रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
