खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय में चल रहे तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन
परिषदीय स्कूलों में आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों में आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय सिरौलीगौसपुर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन किया गया।शनिवार को प्रिशिक्षक आशुतोष आनंद अवस्थी ने कहा कि पारिवारिक दिक्कत या फिर किसी कारणवश तमाम बच्चे बीच में शिक्षा छोड़ देते हैं। ऐसे में आउट आफ स्कूल (7 से 14 वर्ष) के बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर है। ऐसे बच्चे चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने एक-दो वर्ष बाद या फिर कक्षा पांच-छह में पहुंचने के बाद विद्यालय से किनारा कर लिया था। इनके अभिभावकों को प्रेरित कर फिर से इनका नामांकन नजदीकी परिषदीय स्कूलों में कराया गया। इन बच्चों को अन्य बच्चों के सापेक्ष तैयार करने के लिए शासन ने अलग के विशेष प्रशिक्षण देने की योजना शुरू की है।

सिरौलीगौसपुर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रशिक्षक आशुतोष आनंद अवस्थी,विकास जायसवाल,अंकित जयसवाल के द्वारा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षण दिया।बच्चों को किस तरीके से पढ़ाया जा सकता है उसके बारे में बताया गया।इस अवसर पर अभिषेक सिंह, मोहम्मद शफी,आंनद सिंह,संगीता तिवारी,बबीता यादव, सूर्यकांत यादव,छोटेलाल,अमित वर्मा,अजीज अंसारी सहित तमाम प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
