एसडीएम प्रीति सिंह ठंड को देखते हुए निराश्रित विधवाओं, वृद्ध, दिव्यांगोव गरीबों को वितरित किये कम्बल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र मे बढ़ रही ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह,तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने कोटवाधाम,अरियामऊ के निराश्रित विधवाओं,वृद्ध,दिब्यागो, गरीबों को लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा की शिनाख्त पर 30 लोगो को कम्बल वितरित किया है।कम्बल पाकर गरीब निराश्रित विधवाओ के चेहरे खिल उठे।

शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह,तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा की शिनाख्त पर अरियामऊ कोटवाधाम,तहसीपुर के असंहाय विधवा,दिव्यांग एंव वृद्धजनों को कोटवाधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने कम्बल वितरित किया।इस मौके पर बृजेश कुमार रावत एडवोकेट, राम आशीष,अमित यादव आदि मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही ठंड को देखते हुए लेखपालों के माध्यम से गांव-गांव कंबल का वितरण करवाया जा रहा है। जहां कही गरीब निराश्रित व्यक्ति दिखाई पड़ते है उनको भी कंबल दिया जा रहा है।
