कमरे मे हुक से संदिग्ध परिस्थितियो मे फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
महिला के मायके पक्ष के परिजनो ने ससुराली जनों पर हत्या किये जाने का लगाया आरोप
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के दनापुर शुक्ल गांव मे घर के अंदर कमरे मे छत के हुक से संदिग्ध परिस्थितियो मे फांसी के फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिला।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली बदोसराय पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई। दनापुर शुक्ल गांव की रहने वाली रूबी चौहान उम्र करीब 26 ने गांव के ही मनीष यादव से करीब तीन वर्ष पहले शादी किया था जिससे करीब 1 वर्ष बेटी तान्या है।मंगलवार को रूबी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

जानकारी के अनुसार घर के सभी लोग खेत चले गए सुबह करीब 9 बजे महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला।जिसकी सूचना कोतवाली बदोसराय पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही महिला के मायके पक्ष के परिजनो ने ससुराली जनों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।ग्रामीणो मे चर्चा है कि काफी दिनों से पारिवारिक कलह घर में बनी रहती थी।आए दिन पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाई की जा रही हैं।
