अलग अलग मार्ग दुर्घनाओ मे चार लोग गम्भीर रूप से हुए घायल,भर्ती
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। शनिवार की रात बरैया चौराहे के पास तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाते समय मारूति से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये।वही रविवार को हरख के बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरैयां मे बारात जा रही मारूति व एक मोटरसाइकिल साईकिल मे टक्कर से बाइक सवार तीन लोग को घायल हो गये।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने उपचार हेतु भेजा जिनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।वही जिले के हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर भटपुरा स्थित हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया तथा बाइक भी बुरी तरह से छटग्रस्त हो गई।घटना के बाद स्थानीय व राहगीरो की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।वही स्थानीय लोगो की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ज्ञात होकि बंकी रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहने वाले अजय कुमार हैदरगढ़ से बाराबंकी की ओर जा रहे थे।तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।