लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक पांडाल मे गायक जतिन निगम ने मचाया जमकर धमाल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक पांडाल मे बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल गायक जतिन निगम और उनकी टीम ने जमकर धमाल मचाया।गायक जतिन निगम ने आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग देर रात तक उनके गीतों का आनंद लेते रहे। समूह में शामिल तीनो गायकों ने महादेवा के ऐतिहासिक सांस्कृतिक मंच पर भजनों और गीतों से लोगों को आकर्षित किया।मुख्य गायक जतिन निगम के साथ गायिका काजल व अमित मिश्रा ने श्रोताओं के गीत की फरमाइशें भी पूरी की। धमाकेदार बॉलीवुड नाईट की शुरुआत अमित मिश्रा ने एक हसीना थी चला जाता हूँ किसी की धुन में गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायिका काजल ने तू शायर है मै तेरी शायरी झूम झूम बाबा आदि गीतों पर दर्शकों का मन मोहा। आज की रात्रि के मुख्य गायक जतिन ने खोया खोया चांद ये जवानी है दीवानी ओ माही जैसे बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गीतों को गाकर खूब तालियां बटोरी।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने सभी कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।
