एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक के साथ किया अस्पताल का किया निरीक्षण,हुआ सीज
सोमवार को न्यू नेशनल अस्पताल में प्रसूता की हुई थी मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कस्बा बदोसरांय के रसूलपुर स्थित न्यू नेशनल हास्पिटल एंण्ड सर्जिकल सेन्टर का मंगलवार को एसडीएम प्रीति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तमाम अनिमिताये देखते हुए रिकार्ड लेकर अस्पताल को सीज कर दिया।इसी के साथ ही सीएचसी अधीक्षक डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह ने केयरपाली क्लीनिक एंण्ड हास्पिटल का भी निरीक्षण किया।जिसमें लेबर रुम,इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों रुबीना पत्नी जाविर अली निवासी मदारपुर व शीला पत्नी रोहित निवासी सरांयरज्जन से प्रसव के सम्बंध में वार्ता किया।अस्पताल 5 बेड का रजिस्टर्ड है मौके पर 8 बेड मिले।अधीक्षक ने दवा गोदाम में दवाओं की एक्सपायरी आदि का निरीक्षण कर अस्पताल को नोटिस जारी किया है।एक सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

इस मौके पर डाक्टर आरिफ,चन्द्रेश वर्मा अभय सिंह आदि मौजूद रहे।बताते चलें सोमवार को न्यू नेशनल अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई थी।जिसके बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों शव रखकर हंगामा किया था।इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष सिंह को जांच के आदेश दिए थे। इस सम्बन्ध में सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल को जांच के बाद सील कर दिया गया है।जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
