एक दिवसीय आरके नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भाजपा नेता अबू उमैर अंसारी ने किया उद्घाटन
फाइनल मुकाबले मे किन्तूर की टीम ने जैदपुर A को हराकर मारी बाजी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। बीती रात को एक दिवसीय आरके नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन नगर पंचायत जैदपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अबु उमैर अंसारी द्वारा फीता काटकर किया।प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया।फाइनल मैच में किंतुर ने बाजी मारी।बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला शाह कटरा स्थित नूर मोहम्मद सेठ मैदान में एक दिवसीय आर के नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। स अवसर पर आयोजक अनस अंसारी और उनके कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के तमाम लोगों मुख्य अतिथि अबु उमेर अंसारी का स्वागत आतिशबाजी और माला पहनाकर किया।वहीं अबु उमेर अंसारी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाई करते हुए कहाकि यह गर्व की बात है कि जैदपुर के नूर मोहम्मद सेठ का मैदान इस क्षेत्र में खेल के प्रति प्रेम और सद्भावना को दर्शाता है।जैदपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं।इस टूर्नामेंट के आयोजक अनस अंसारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें शामिल हुईं, जिनमें किंतुर, बदोसराय,कोठी,जैदपुर A रईस कटरा, जैदपुर B, जरवल, सहादतगंज मदनी,सहादतगंज क्लब वॉलीबॉल,चौखंडी और रामपुर की टीमें शामिल थीं।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला किंतुर और जैदपुर A रईस कटरा के बीच हुआ, जिसमें किंतुर ने 25 अंक बनाकर जैदपुर A रईस कटरा को 8 अंक के अंतर से हराकर जीत हासिल की।इस मौके पर इसराइल कैप्टन, मुमताज मिम्बर,हाजी इस्लामुद्दीन,आफताब कुरैशी,अख्तर मैनेजर,लुकमान,अजहरुद्दीन,शाहबाज पूर्व सभासद उमेर अंसारी,इसराइल,कुरैशी,झगडु मुस्ताक,हारून सिद्दीकी सहित अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शको ने वॉलीबॉल मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
