अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। बीती रात एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिसकी सूचना मिलते ही परिवार व क्षेत्र में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा लखन निवासी 25 वर्षीय अंकित वर्मा पुत्र अवध राम वर्मा रात करीब 10 बजे कोठी चौराहे से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। तभी अजौवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे अंकित के सिर मे गंभीर चोटे आईं।घटना की सूचना मिलने पर परिजनो और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अंकित को जिला अस्पताल भेजा,लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मौत के बाद परिवार में भारी दुख और शोक का माहौल है।अंकित की पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी अब इस हादसे के बाद सदमे में हैं।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, क्योंकि अंकित की शादी सिर्फ तीन साल पहले हुई थी।मौके पर पहुचे एसआई जेसी सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जैदपुर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
