आटो और बाइक की भिड़ंत मे बाइक सवार पति पत्नी हुए घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। आटो और बाइक मे हुई जोरदार भिड़ंत मे बाइक सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये।जिनका उपचार जैदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।बताते चले कि पूरा मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के वैसपुर मोड़ के पास का है।जहाँ बाइक और ऑटो मे जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमे बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं भिड़ंत के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।मौके पर पहुँचे स्थानीय राहगीरो ने घायल दम्पति को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जैदपुर पहुंचाया।जहाँ घायलों का इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र निवासी महेश पुत्र सियाराम अपनी ससुराल सतरिख थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा भैया दूज लेकर जा रहे थे।जब वह वैसपुर मोड़ के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रहे ऑटो से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।फिलहाल घायलो को स्थानीय लोगों ने जैदपुर सीएचसी मे भर्ती करा दिया है। जहाँ दोनों का इलाज जारी है।वही ड्यूटी पर तैनात डॉ नजमुल सिद्दीकी ने बताया दोनो को चोटे आयी है।प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
