घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,भर्ती
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत युवक ने गांव के बाहर स्थित बाग में फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।जानकारी होने पर परिजनों उसे फंदे से उतारक तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ मौजूद चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सिंगहा निवासी शिवम वर्मा (30) पुत्र कैलाश चन्द्र सचिवालय लखनऊ में कार चलाता है। परिजनों के अनुसार दीपावली के त्यौहार पर शिवम अपने घर आया था।गुरुवार दोपहर में वह किसी के साथ चला गया और शाम को वह जब घर लौटा तो उसने शराब पी रखी थी।घर वालों ने जब इसका विरोध किया तो उसने गाँव के बाहर स्थित बाग में जाकर गले में फंदा डालकर लटक गया। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने गले से रस्सी काटकर नीचे उतार कर गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने शिवम की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।थाना प्रभारी अनिल सिंह नें बताया इस मामले में कोई शिकायत नही मिली है।
