सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 5 जुआरी हुए गिरफ्तार
ताश की गड्डी,50,090 रूपये बरामद व 8 वाहन सीज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना सतरिख, बाराबंकी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 5 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में थाना सतरिख पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 5 अभियुक्तो दिलीप कुमार पुत्र स्व दुखीराम निवासी फतहाबाद बडेल चौराहा थाना कोतवाली नगर,गोविन्द सिंह पुत्र सन्तोष सिंह निवासी कल्याण धर्मकांटा लाजपतनगर थाना कोतवाली नगर,अंकुल वर्मा पुत्र विजय बहादुर निवासी छेदानगर थाना सतरिख,अमित सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी दयानन्दनगर लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर,प्रदीप पुत्र स्व दुखीराम निवासी फतहाबाद बड़ेल चौराहा थाना कोतवाली नगर को नारे पार ग्राम छेदानगर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व मालफड़, जामातलाशी के कुल 50,090 रूपये बरामद कर मौके पर मिली स्कूटी सहित 8 वाहनों को सीज किया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध थाना सतरिख पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
जुआरियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
बाराबंकी। जुआरियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
मे थानाध्यक्ष सतरिख अमर कुमार चौरसिया,उप निरीक्षक शिव सिंह पाल,अभिषेक थाना सतरिख,आशीष दीक्षित, हेड कांस्टेबल सभीजीत कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमन सचान व अभिमन्यु शामिल थे।
