पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेले का किया गया शुभारंभ
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।डॉक्टरो की टीम के द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा का फूल माला पहनाकर के स्वागत किया गया।तत्पश्चात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू वर्मा ने फीता काटकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।पशु मेले में डॉक्टर भानु प्रताप,डॉक्टर सुनील सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारियो मे जितेंद्र कुमार,रामप्रवेश आदि मौजूद स्टाफ ने मेले में आए हुए लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया व बाद डॉक्टरो ने पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण किया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की।पशु मेले में ग्राम वासियो ने बताया कि हम लोग अपने जो पशुओं को लेकर के आते हैं उनको डॉक्टर देख करके तुरंत दवा देते है।वही डॉक्टर भानु प्रताप ने बताया कि आज जो पशु मेला का आयोजन किया गया है उसमें हम लोग जो पशु के बच्चा नहीं रुक रहा है उसकी दवा देते हैं,कीड़ों की दवा देते है और जो प्रमुख बीमारियां है उन सभी का भी इलाज कैंप में किया जाता है।वही डॉक्टर ने ग्राम वासियों से छुट्टा जानवर न छोड़ने की भी अपील की है।
