घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा मजरे रहरामऊ मे बीती रात्रि एक 50 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।एक वर्ष पूर्व मृतका के पति की मृत्यु हो चुकी है तथा नि:संतान होने के कारण मृतका घर मे अकेली रहती थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बीती रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा मजरे रहरामऊ निवासी 50 वर्षीय माला देवी पत्नी स्व संजय कुमार ने अपने ही घर के एक कमरे मे पंखे से साडी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली मृतका के पति संजय कुमार पुत्र सत्यनाम की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है तथा कोई संतान न होने के कारण घर मे अकेली रहती थी।मृतका मनरेगा योजना मे होने वाले विकास कार्यो की सोशल ऑडिट टीम मे ब्लाक रिसोर्स परसन पद पर काम करती थी।शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने घर के अंदर खिड़की से देखा तो माला का शव फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही मृतका के भाई नवल किशोर पुत्र सत्यनाम निवासी ग्राम ठाकुरपुरवा थाना बदोसराय ने परिजनों पर हत्या की अशंका जताई है।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम भग्गापुरवा मे 50 वर्षीय महिला ने फांसी से आत्महत्या कर ली है।शव को पोस्टमार्टम आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।