दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे तीन दर्जन से अधिक किशोरियो को बताये गये सशक्त होने के गुर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। पंचायत भवन बड़ागांव मे वात्सलय संस्था द्वारा मंगलवार से शुरु हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतो की करीब तीन दर्जन से अधिक किशोरियो को शिक्षा के साथ साथ आत्मनिर्भर बना कर सशक्त बनाने के गुर बताये गये।प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षक डा नीलिमा गुप्ता एव डा प्रीति सिंह ने कहाकि बदलते समय के साथ महिलाओं को भी बदलने की जरूरत है।महिलाओ को अब पुरुषों पर आत्मनिर्भर रहने की जरूरत नहीं है।युवतियों में हुनर का होना बेहद आवश्यक है।यह प्रशिक्षण उन्हें प्रगति की ओर ले जाने में सहायक साबित होगा।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि किशोरियो को पोषण, स्वास्थ्य जांच, और जीवन कौशल शिक्षा के लिए मजबूत बनाना है।उन्होंने कहाकि आत्मनिर्भर बनने के लिए, खुद में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना भी ज़रूरी है।इसके साथ ही, भावनात्मक रूप से मज़बूत बनना भी बहुत ज़रूरी है।अपने आस-पास ऐसे लोगों को रखना भी ज़रूरी है जो आपकी वृद्धि और स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करते हैं।इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,समन्वयक महेंद्र कश्यप,कमलेश कुमार सहित नंदनी, निक्की साक्षी द्वारा रोल प्ले के द्वारा जीवन कौशल शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
