दीपावली पर्व को लेकर आकर्षक डिजाइन के दीयों का निर्माण जोरों पर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
बाराबंकी। जैदपुर के मुरलीगंज गांव सहित मोलवी कटरा महमूदपुर इस्लामनगर में कुम्हारों द्वारा दीपावली पर्व को लेकर आकर्षक डिजाइन के दीयों का निर्माण जोरों पर कर रहे है।आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली दीपावली को लेकर मिट्टी से कुम्हार नई और अलग शैली के दीयों की योजना बना रहे हैं।कुम्हार नूर अहमद ने बताया कि इस बार उनके द्वारा बनाए जा रहे दीये ग्राहको को आकर्षित करेंगे।उन्होंने कहा, “इस बार हम कुछ अलग और आकर्षक डिजाइन के दीयों का निर्माण कर रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आएंगे।हालांकि नूर अहमद ने यह भी बताया कि उनके द्वारा बनाए गए दीयों और बर्तनों की लागत और मेहनत के मुकाबले बहुत कम लाभ मिलता है फिर भी “दूसरे की मजदूरी करने जाने से बेहतर है अपना खुद का एक रोजगार है। मिट्टी लाने, उसे डिजाइन में ढालने, भट्टी में पकाने और फिर सस्ते दामों पर बेचने की प्रक्रिया में काफी मेहनत लगती है।दीपावली में बिकने वाले दीयों का मूल्य 40–50 रुपए प्रति सैकड़ा रखा गया है, जबकि इसे बनाने में जितनी मेहनत और लागत लगती है उससे कहीं कम दाम मिलते हैं लेकिन यह हमारा पारंपरिक और पुश्तैनी कार्य है। जिसे हम करते आ रहे हैं
