जैदपुर बाराबंकी। स्वर्गीय हाजी एजाज अली (कंपाउंडर साहब) द्वारा संचालित 1962 से एजाज पॉली क्लीनिक यूनिट 1 निकट छोटा इमामबाड़ा जैदपुर बाराबंकी के सीनियर डॉ सहबान अली द्वारा उनकी याद में अब एजाज पॉली क्लीनिक चलाकर गरीब तबके के लोगों का इलाज बहुत मुनासिब दाम पर किया जा रहा है।वहीं यूनिट 2 का उद्घाटन भुयरा मंदिर के पीछे हबीब नगर में 17 अक्टूबर 2024 को डाक्टर अबरार उस्मानी द्वारा फीता काटकर किया किया।

इस क्लिनिक पर गर्भवती महिलाओं के ईलाज की सुविधा उपलब्ध है,इसमें टीकाकरण, पेशाब की जांच, खून की जांच,मशीन द्वारा गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच,बांझपन के इजाज,चर्म रोग,ईएनटी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।किरण हॉस्पिटल लखनऊ की भूतपूर्व सीनियर वरिष्ठ डा सुमैय्या अली ने बताया कि कस्बे की गरीब जनता को इस महंगाई के दौर में बेहतर और सस्ती स्वस्थ सेवा देना हमारा कर्तव्य है।उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद सालिम,मिस्बा नेता अध्यक्ष व्यापार मंडल, डाक्टर सुमैया अली, डाक्टर सहबान अली,सलमान अली, शबी अब्बास, डॉ सैफ उस्मानी, अजमतउल्लाह बाबा, मुश्ताक अली सिद्दीकी, रफी नेता,मोहम्मद आदिल,मास्टर हबीब, हाफिज इस्लाम सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे।
