सीडीओ के निरीक्षण के बाद भी नही सुधरी संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की हालत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के बाद भी स्थिति में नहीं सुधार होने का नाम नही ले रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों की आदत बन गई है। देर से आना और जल्दी चले जाना अस्पताल डॉक्टर मौजूद न होने से मरीजों की लाइन डॉक्टर कक्ष के बहार लग जाती है। और मरीजों को इलाज के लिए घंटा इंतजार करना पड़ता है।वही अस्पताल में महिला डॉक्टर के मौजूद न रहने से सीएचसी से रेफर होकर आयी गर्भवती महिला को तुरन्त जिला अस्पताल रेफर किया गया। सरिता देवी पत्नी शिव दर्शन उम्र करीब 26 वर्ष निवासी लालपुर को सीएचसी से सौ बेड अस्पताल सिरौलीगौसपुर के लिए रेफर किया गया था। सौ बेड अस्पताल में महिला डाक्टर के मौजूद न होने पर अस्पताल में काफी देर तक मरीज को भर्ती नही किया गया। जिससे परिजन परेशान होने लगे तब भर्ती करके तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इतने में ही महिला के साथ आई उसकी सास व अन्य परिजन अस्पताल में ही इलाज न करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।अधीक्षक डॉक्टर नीरज वर्मा ने किसी तरीके से परिजनों को शांत करवाया और गर्भवती महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर करवा दिया तब मामला शांत हुआ।
