एजाज पॉली क्लीनिक यूनिट 2 का शुभारम्भ 17 अक्टूबर को
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। स्वर्गीय हाजी एजाज अली (कंपाउंडर साहब) द्वारा संचालित 1962 से एजाज पॉली क्लीनिक यूनिट 1 निकट छोटा इमामबाड़ा जैदपुर बाराबंकी के सीनियर डॉ सहबान अली द्वारा उनकी याद में अब एजाज पॉली क्लीनिक चलाकर गरीब तबके के लोगों का इलाज बहुत मुनासिब दाम पर किया जा रहा है। वहीं यूनिट 2 का उद्घाटन भुयरा मंदिर के पीछे हबीब नगर में 17 अक्टूबर 2024 को किया जायेगा। जिसमे गर्भवती महिलाओं के ईलाज की सुविधा उपलब्ध है, इसमें टीकाकरण,पेशाब की जांच,खून की जांच,मशीन द्वारा गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच,बांझपन के इजाज,चर्म रोग, ईएनटी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।किरण हॉस्पिटल लखनऊ की भूतपूर्व सीनियर वरिष्ठ डा सुमैय्या अली ने बताया कि कस्बे की गरीब जनता को इस महंगाई के दौर में बेहतर और सस्ती स्वस्थ सेवा देना हमारा कर्तव्य है।
