ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर सुबह से शाम तक जारी रहा नियाज का सिलसिला
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर सुबह से मिठाइयो की तमाम दुकानो पर लगी रही भारी भीड़, जमकर मिठाइयों की बिक्री हुई।नियाज़ देने के लिये हर दुकान पर एक हाफिज की मौजूदगी रही।घर घर तिलावत इबादत के साथ नियाज दिलाने के साथ एक दूसरे को शीरीनी देने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।बताते चले कि मंगलवार को ग्यारहवीं शरीफ के पर्व के मद्देनजर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी गौशे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी र.अ. की नियाज़ दिलाने का दौर सुबह से शुरू हुआ और शाम तक एक दूसरे को शीरीनी तकसीम होती रही।जिसे लेकर कस्बे के मशहूर मरहूम वली मो कय्यूम,आमीन,हलवाई,सिराज जफर, सदर,मेराज,निजामुद्दीन,जियाउद्दीन,कामरान सहित दर्जनों मिठाइयो की दुकानो को नमाजे फज्र के होते ही सजा दिया गया।वही पर्व को लेकर महिलाओ द्वारा घरो की साफ सफाई करने के साथ विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाकर नियाज़ दिलाई गयी।
