संदिग्ध परिस्थितियो मे छत से फांसी के फंदे में लटका मिला युवक का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के मोतीलाल पुरवा गांव निवासी हिमांशु पुत्र प्रमोद वर्मा जो बाराबंकी शहर के लखपेड़ा बाग में रहकर नौकरी करता था जिसका बीती रात शनिवार रविवार की रात को लखपेडा बाग स्थित कमरे मे संदिग्ध परिस्थितियो मे छत से फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला।इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही सभी में कोहराम मच गया और सभी आनन फानन में लखपेड़ा बाग पहुंचे।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल मे जुटी।वही युवक की मौत से परिजनो के साथ पूरे गांव मे कोहराम मचा है।
