देश ही नहीं पूरे विश्व के नेता बन चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य
सदस्यता अभियान पार्टी ही नहीं देश को भी मजबूती प्रदान करेगा प्रमुख संजय तिवारी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं पूरे विश्व के नेता बन चुके हैं।भाजपा सरकार के आने बाद देश में बड़े बड़े परिवर्तन हुए है।यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी के संयोजन मे फार्म हाउस पर आयोजित भाजपा के महा सदस्यता अभियान में व्यक्त की।उन्होने कहा आज मोदी जी की जरुरत विश्व को है।अयोध्या धाम में कायम कलंक उनके समय में धो गया।यह सदस्यता अभियान पार्टी ही नहीं देश को भी मजबूती प्रदान करेगा इस अभियान में लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी करें।सदस्यता समारोह के आयोजक प्रमुख श्री तिवारी ने कहा सदस्यता अभियान संगठन की मजबूती के लिए चलाया जा रहा है।संगठन की मजबूती के बिना ना तो पार्टी मजबूत होगी ना ही देश मजबूत होगा।व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान होना चाहिए पार्टी के द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उससे अधिक सदस्य बना कर ब्लॉक का पहला नंबर होगा।मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे सभी के लिए खुले हैं जो भी मेरे यहां आएगा वह निराश वापस नहीं जाएगा उसकी हर स्तर से मदद की जाएगी।इसके अलावा भाजपा के जिला महामंत्री संदीप गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायन, प्रमोद तिवारी, भाजपा नेता रविकांत शुक्ला,आशीष शर्मा ने व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देते हुये कहाकि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं जिससे संगठन मजबूत हो।कवि मनोज मिश्र शीत,जगन्नाथ निर्दोष,अयोध्या प्रसाद अवस्थी ने अपनी कविता के माध्यम से सदस्यता अभियान के महत्व को रेखांकित किया।इस मौके पर ललित कुमार वर्मा सदस्य जिला पंचायत,ग्राम प्रधान संतोष दीक्षित,राम सिंह,उमेश पांडेय,सहज राम यादव,पूर्व प्रधान भगवती वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश अवस्थी,रामनिवास अवस्थी,विजय अवस्थी,झब्बू लाल रावत,झब्बू तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
