सर्पदंश का शिकार हुआ युवक, सीएचसी में कराया गया भर्ती
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के लसोरवा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र देवी प्रसाद को घर में पास में जहरीले सर्पदंश का शिकार हो गए।इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और घरेलू उपचार में लग गए।वही हालत को गंभीर होते देख परिजन उन्हे सीएचसी जैदपुर लेकर पहुंचे।जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार सरोज ने तत्काल उपचार शुरू किया और कुछ ही देर में धर्मेद्र को राहत मिला।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार सरोज ने बताया की गंभीर अवस्था में सर्पदंश से पीड़ित मरीज धर्मेद्र हॉस्पिटल पहुंचे जिन्हे बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान की गई।जिनकी स्थिति में काफी सुधार है।इस दौरान उन्होने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहाकि ऐसी स्थिति में घरेलू उपचार या अंध विश्वास में न पड़कर तत्काल उपचार की सुविधा प्रदान करें। वही मरीज के साथ आए परिजनो ने बताया की घर के पास मौजूद धर्मेद्र को अचानक एक सांप ने काट लिया।जिससे कुछ घरेलू उपचार किया गया।लेकिन राहत नहीं मिलने से उन्हें सीएचसी पर लाया गया।जहां बेहतर उपचार सुविधा मिलने से उन्हें तत्काल राहत मिला है।
