कलाकारो द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर किया गया मां का भव्य जगराते का कार्यक्रम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। नवरात्रि महापर्व के अन्तिम दिन गर्री गांव में चल रहे जागरण महोत्सव में कलाकारों के द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर मां का भव्य जगराते का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने भगवान गणेश का पूजन अर्चन कर आरती उतारी।कलाकारों ने मां शेरावाली काली मां एवं हनुमान जी की शानदार झांकियां प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।जागरण कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी भाजपा नेता राधा कृष्ण मिश्र को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।ब्लाक प्रमुख श्री तिवारी ने इस मौके पर कहा की जगत जननी मां शेरावाली ने असुरों का संघार किया है। अष्टभुजाओं वाली मां का पूजन अर्चन करने से प्राणियों के समूल पापों का नाश होता है।बेहतर आयोजन के लिए हुए मुख्य अतिथि श्री ने कमेटी के पदाधिकारियो को बधाई दी।इस मौके पर पूर्व प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह, जगजीवन बख्श सिंह, पूर्व राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह,जागरण कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह टिंकू,परशुराम वर्मा,भोंदू सिंह,भान सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
