नशे की हालत मे बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नशे की हालत मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल की जा रहे एक लड़के को टक्कर मार दिया।घायल का उपचार कराते समय पीड़ित पिता ने थाने जैदपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के साथ जांच पड़ताल जारी है।जानकारी के अनुसार अपने रिश्तेदारो के यहां जैदपुर थाना क्षेत्र गांधी ग्राम बरैया घूमने आये सीताराम पुत्र शेष बहादुर चठियापुर थाना महोली सीतापुर ने जैदपुर थाने में शिकायत करते हुए बताया कि शाम को चार बजे उसका लड़का शिवम बरैया चौराहा साइकिल लेकर गया था तभी उधर से तेज रफ्तार मे लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में मोटरसाइकिल डीलक्स नंबर यूपी 32 एमवाई 9028 ने पीछे से लड़के शिवम को ठोकर मार दी जिससे उसे काफी चोटे आई और चालक ठोकर मार गाड़ी लेकर फरार हो गया।जैदपुर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के साथ-साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
