आतिशबाजी की दुकानो और गोदाम का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी सीओ सदर सहित जैदपुर थाने की टीम द्वारा पटाखा बनाने वालों के गोदाम व दुकान घर का निरीक्षण किया गया।बताते चले कि अपनी कारीगरी में दूर दूर तक प्रसिद्ध जैदपुर के पटाखा कारीगरों द्वारा दीपावली नजदीक आते ही पटाखा बनाने का कार्य जोरों पर किया जाता है। जिसे लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रल्ला पल्ली जगत साई और क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह के साथ पुलिस टीम द्वारा नाजिम आतिशबाज सहित आठ पटाखा दुकानदारों की जांच की गयी। तथा उक्त स्थल के सघन तलाशी ली गई।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि निरिक्षण किया गया जिसमें ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। नियमों का पालन व मानकों के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये।
