रामनगर पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों,चोरो को गिरफ्तार कर 4 घटनाओ का किया सफल अनावरण
कब्जे से लूट,चोरी के 12 अदद मोबाइल, नकदी व घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर लुटेरों,चोरो को गिरफ्तार कर 4 घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए उनके कब्जे से लूट,चोरी के 12 अदद मोबाइल, नकदी व घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर 3 शातिर लुटेरो,चोरों मो सिराज पुत्र शेराज निवासी मोहल्ला भाण्डू, डालीगंज थाना हसनगंज जनपद लखनऊ,सलमान पुत्र इसरार अहमद,जावेद अंसारी पुत्र अहमद अली असांरी निवासीगण मोहल्ला रामनगर एक मीनार मस्जिद थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ को आज बोहनिया तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से लूट की घटनाओं से सम्बन्धित कुल 12 अदद मोबाइल फोन व कुल 1470 रुपये नकद तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स यूपी 41 जे 9049 बरामद कर थाना रामनगर पर मुअसं 616/ 2024 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का एक गैंग है जो लूट,चोरी की घटनाएं कारित करता है।अभियुक्तो द्वारा करीब 2 माह पहले थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की जेब से 1 अदद मोबाइल रियलमी चोरी किया था तथा करीब 15 दिन पहले कड़ाकापुर के पास एक छोटा हाथी वाले से मोबाइल व पैसा लूटा था लेकिन भागते समय मोबाइल रास्ते मे कही गिर गया था।अभियुक्तो द्वारा करीब 4 माह पहले असन्द्रा चौराहा पर एक व्यक्ति की जेब से 1 अदद सैमसंग मोबाइल व कुछ रुपये चोरी किए थे तथा करीब 2 माह पहले फतेहपुर में 1 वनप्लस मोबाइल व कुछ रुपये एक व्यक्ति की जेब से चोरी किए थे।उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना रामनगर पर मुअसं 613/2024 धारा 303(2) बीएनएस, मुअसं 575/2024 धारा 309(6)/324(4)(5) बीएनएस, थाना फतेहपुर पर मुअसं 802/2024 धारा 379 भादवि, थाना असन्द्रा पर मुअसं 380/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं।शेष 9 अदद मोबाइल फोन अभियुक्तो ने जनपद लखनऊ, बाराबंकी तथा आसपास के जनपदों से चुराए और लूटे थे।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
रामनगर बाराबंकी। शातिर लुटेरो,चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पाण्डेय थाना रामनगर,उप निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी, राज कुमार कनौजिया,हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल कृपा शंकर,अरुण कुमार, रवि कुमार, सूर्य प्रताप शामिल थे।
