आगामी त्योहारो को लेकर डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओ व सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ की बैठक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में आगामी त्योहार नवरात्रि,दुर्गापूजा व दशहरा पर्व के दृष्टिगत धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आगामी त्योहारों को सामाजिक एवं धार्मिक एकता के साथ शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की गई तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक तथा साम्प्रदायिक सौहार्दं प्रभावित करने वाली पोस्ट न करने की भी अपील की गई।गोष्ठी में नवरात्रि,दुर्गापूजा व दशहरा पर्व मेले के दृष्टिगत पुलिस बल की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरो का संचालन सुनिश्चित करने व यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त प्रशासनिक,पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
