अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। शनिवार की देर शाम भौका मोड के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी मृतक प्राइवेट कंपनी मे करता है जो घर वापस लौट रहा था पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी 30 वर्षीय चन्द्रेश कुमार पुत्र रमेश चन्द्र वर्मा बाराबंकी में किसी प्राइवेट कम्पनी मे काम करता है शनिवार की देर शाम बाइक से घर वापस लौट रहा था कि बाराबंकी गोंडा हाईवे पर स्थित भौका मोड के निकट अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला दुर्घटना मे चंद्रेश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को सूचना दी।घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस ने पंचनामा भर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।
