जैदपुर पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा शनिवार 1 बजे दस्तावेज गलत तरीके से तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र ननकऊ रावत निवासी गढ़ीराखमऊ को गिरफ्तार किया गया है।वही
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा व्यक्ति पर गंभीर रूप से हमला करने सहित विभिन्न धाराओ से सम्बन्धित अभियुक्त टिंकू कुमार उर्फ टिंकी पुत्र स्व रामलखन निवासी गौछोरा को शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया।उक्त संबंध में अभियुक्तो के विरुद्ध थाना ज़ैदपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।
