बाराबंकी जनपद निवासी आरक्षी की प्रतापगढ़ पुलिस लाइंस में करंट लगने से हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के हजरतपुर निवासी आरक्षी शिवम कनौजिया का निधन प्रतापगढ़ पुलिस लाइंस में करंट लगने से मौत हो गई।सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गये।आपको बता दें कि कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के हजरतपुर निवासी शिवम कनौजिया पुत्र स्वर्गीय लल्ला प्रसाद कनौजिया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे।परिजनो को सूचना मिली कि शिवम की करंट लगने से मौत हो गई है।मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही चारों तरफ कोहराम मच गया।वही शिवम के परिजन प्रतापगढ़ के लिए निकल चुके है।
