रामनगर बाराबंकी। न्याय दिलाने मे बार,बेंच दोनो एक महत्वपूर्ण कड़ी है।जिसमे सामंजस्य होना बहुत ही जरूरी है।यह बात मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह ने रामनगर ग्राम न्यायालय परिसर मे इंटरलॉकिंग सहित सभी सौंन्दर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण समारोह मे व्यक्त किया।जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओ का संवर्धन किया।न्यायाधीश महोदय ने नगर पंचायत के कार्य की सराहना करते हुए कहाकि चेयरमैन रामशरण पाठक जैसे लोग समाज के हित के लिये बहुत जरुरी है।जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर मे लगाई गई इंटरलॉकिंग व बेंचो के निर्माण आदि का अवलोकन कर जमकर प्रशंसा की।उपजिलाधिकारी पवन कुमार से ग्राम न्यायालय भवन निर्माण की भूमि आवंटन प्रक्रिया की जानकारी लेने पर उन्होने अति शीघ्र भूमि का चिन्हांकन कराए जाने की बात कही।जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर मे फूल और फलदार पौधो का रोपण भी किया।लोकार्पण समारोह मे ग्राम न्यायालय न्यायाधीश रोहित शाही,नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक,तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी,महामंत्री सुरेश शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष जगदम्बा सिंह,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,सतीश चंद्र शुक्ला,रामकुमार सोनी,बीडी खान, बृजेश कुमार गौतम, चैतन्य नारायण,आनंद प्रताप,निरंकार त्रिवेदी,धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, प्रदीप शुक्ला,अनिल दीक्षित, दयाशंकर तिवारी सहित अधिवक्ता व क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पांडेय दल बल के साथ मौजूद रहे।
