आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप,शिकायत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। सफदरगंज के रहने वाले शशिकांत अवस्थी पुत्र स्व गोविंद प्रसाद अवस्थी ने पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उनके शाखा परिसर मे आधार कार्ड मे मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए गए हुए थे।जहां पर आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहे कर्मी द्वारा अवैध रूप से 150 रुपए की मांग की गई।उन्होने बताया कि जब वह पैसे देने से इनकार किया तो उक्त व्यक्ति द्वारा अभद्रता की गई।उन्होने बताया कि पूर्व में भी अवैध वसूली की जा रही थी जिसके शिकायत क्षेत्र की जनता द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई थी।जिससे उनका काम काफी दिनो तक बंद रहा।वही उन्होने उक्त समस्या को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।