घर से बिना बताते गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। घर से बिना बताते नाबालिग लड़की की गायब होने की सूचना मिलने ही जैदपुर पुलिस टीम ने चंद घंटों में लड़की को लखनऊ से बरामद कर परिजनों के सुपूर्दगी मे कर दिया गया।जिसे लेकर क्षेत्र के लोग पुलिस टीम की सराहना करते दिख रहे है।ज्ञात हो कि रविवार की शाम को जैदपुर के मोहल्ला गढी कदीम से नाबालिग लड़की के अचानक गायब होने की खबर आग की तरह फ़ैल गयी।जिसे खोजने के लिये परिवार के भी अपनी कोशिश में लगे रहे। लड़की के गायब होने की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता,धीरेन्द्र कुमार,पंकज राठौर,शैलेश सिंह,रामनाथ, गुफरान खान सहयोगी पुलिस के जवानो ने चंद घंटों में ही लखनऊ में उसके मामा के घर से बरामद कर परिवार के सुपुर्द करने से एक बार फिर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
