बूथ अतिथि बैठक हुई संपन्न,सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विधानसभा ज़ैदपुर क्षेत्र अंतर्गत चांद पुरवा गांव स्थित एसएलवी डिग्री कॉलेज मे आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अतिथि बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे क्षेत्रीय महामंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे विजय प्रताप सिंह शामिल हुए।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहाकि पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।उन्होने कहा की विपक्ष की मानसिकता से अराजकता फैलाने वालों का हौसला बढ़ा है।जिसपर लगातार अंकुश लगाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।उन्होने बताया की अवध क्षेत्र में 18 लाख का आंकड़ा पूरा हो गया।आगामी 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि करके एक एक घर जाकर सदस्यता अभियान चलाना हैं। सभी सदस्यगण अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरे उत्साह पूर्वक कार्य करें।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेश रावत,हरख ब्लॉक प्रमुख रवि रावत,सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, सीताशरण वर्मा,विधान सभा जैदपुर के सभी मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद उपेंद्र रावत,जितेंद्र, डीएम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।