परिषदीय विद्यालय के बच्चों को मिष्ठान्न और गिफ्ट देकर भाजपा नेता ने मनाया अपना जन्मदिन
विद्यालय परिसर मे स्वच्छता पखवाड़े के तहत साफ सफाई और वृक्षारोपण भी किया
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। समाजसेवी युवा भाजपा नेता ने अपना जन्मदिन परिषदीय विद्यालय के बच्चों के साथ मना कर मिष्ठान्न और गिफ्ट वितरण किया।इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़े के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, जिलामंत्री रामसागर कनौजिया,बलवंत प्रजापति एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी के साथ विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया।क्षेत्र के कर्मठ समाजसेवी युवा भाजपा नेता नीरज वर्मा ने शुक्रवार को अपना 29वां जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय करोरा के बच्चो के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होने अपनी पत्नी सुरभि सिंह के साथ विद्यालय परिसर मे स्वच्छता पखवाड़े के तहत साफ सफाई और वृक्षारोपण भी किया।इसके साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी के बच्चो को मिष्ठान से भरा टिफिन बॉक्स भेंट किया।

इस अवसर पर युवा भाजपा नेता ने कहाकि अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाकर खुशी महसूस कर रहा हूं।हमारे नेता प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ पखवाड़े की शुरुआत की है उसके तहत हमलोगों ने विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई करके वृक्षारोपण किया है। बच्चों को साफ सफाई के साथ वृक्षारोपण के प्रति जागरूक भी किया गया है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक संगीता तिवारी,शिक्षक अखिलेश सिंह,रितेश कुमार,प्रहलाद कुमार विमल,पुष्पा देवी,प्रधान रामजी लाल आदि ने भाजपा नेता को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
