डम्फर पलटने से बाल बाल बचे ड्राइवर व खलासी,सड़क पर लगा जाम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसरांय से कोटवाधाम टिकैतनगर मार्ग मदारपुर गांव के हनुमान मंदिर के निकट नव निर्मित पुल के पास डम्फर पलटने से ड्राइवर खलासी को मामूली चोटें आईं।जिनका निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया गया।कुछ ही देर मे सड़क पर जाम लग गया।इसी दौरान बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने जा रहे तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा भी जाम में फंस गए।उनके गार्डो के प्रयास से जाम हटाया गया।बताते चलें कि बदोसरांय कोटवाधाम टिकैत नगर मार्ग हनुमान मंदिर के पास नव निर्मित पुल के पास डम्फर नम्बर यूपी 78 एच एन 8435 अनियंत्रित होकर खन्ती में पलट गया।जिसमे ड्राइवर व खलासी को चोटें आंयी जिनका निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया गया।डम्फर पलटने से सड़क पर जाम लग गया।बाढ क्षेत्र में जा रहे तहसीलदार भी जाम में फंसे उनके गार्डों ने जाम हटवाया।
