पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों ने देखा पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
लाभार्थियो को प्रमाणपत्र वितरण के साथ कराया गया गृह प्रवेश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत ज़ैदपुर सभागार मे आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निकायो के जनप्रतिनिधियो एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियो के उपस्थिति मे सीधा प्रसारण दिखाया गया।इसके पश्चात सभी लाभार्थियों को अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा व भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी अबू उमैर तथा मौजूद सभासदो द्वारा लाभार्थी अफसाना बानो,मो इलियास,ज्ञान कुमारी,रामावती, कुतुब आलम प्रमाण पत्र वितरित किया गया।वही वसीनगर स्थित अफसाना बानो पत्नी मो कादिर सहित विभिन्न मोहल्लो मे लाभार्थी का गृह प्रवेश कराया गया।कार्यक्रम मे अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा,नगर पंचायत से भाजपा से पूर्व प्रत्याशी अबू उमेर अंसारी,सभासद शाहे आलम कुरैशी, सभासद सुफियान,रामसिंह,अबसार, सायम मेहंदी, शाहरूख नसीम,आरिफा कलीम,जेई डूडा अमन कुमार, सुनील कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
