तराई क्षेत्र में मचा हड़कंप,हर घण्टे बढ़ रहा जलस्तर,मदद मे जुटा प्रशासन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। सरयू नदी में विभिन्न बैराजों से पांच लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के चलते तराई क्षेत्र के निवासियों में हड़कंप मच चुका है।एल्ड्रिन ब्रिज संजय सेतु पर शनिवार की शाम को खतरे के निशान से करीब 67 सेमी घाघरा नदी /सरयू/ऊपर बह रही है।नदी के जलस्तर में प्रति घंटे करीब दो सेमी की बढ़ोत्तरी हो रही है।जिसके चलते तराई क्षेत्र के ग्रामीण स्वंय और मवेशियों के लिये सुरक्षित ऊंचे स्थानों की तलाश में जुट गये है।तहसील रामनगर क्षेत्र के दुर्गापुर, तपेसिपाह,लहडरा,अईमा,प्रसादी पुरवा,सिसौन्डा हरइनर, आयनपुर,मथुरा पुरवा,तिवारी नामीपुर,सिरौली मडना सहित दर्जनों गांव पूरी तरह से पानी से घिर चुके हैं।तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह दल बल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरन्तर जायजा लेकर हर सम्भव सरकारी मदद उपलब्ध करवाये जाने के लिये लगातार प्रयासरत हैं।
