जैदपुर कस्बे मे अकीदत के साथ निकले अय्यामे अज़ा के आखिरी जुलूस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। हजरते इमाम हसन अस्करी 11वें इमाम की यौमे शहादत पर कदीमी जुलूस फरासत जैदपरी काले फाटक से व दूसरा जुलूस अजाखाने मुसय्यब मेहंदी से बरामद होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजर कर पूरब तरफ करबला पहुंचा जिसमें मजलिस को अता मेहंदी साहब ने खिताब फ़रमाया।बताते चलें कि गुरुवार को हजरत इमाम अस्करी 11वें इमाम की शहादत पर हुसैनियां मीर सैय्यद फरासत हुसैन रिजवी काला फाटक व अजाखाने मुसय्यब मेहंदी से बरामद होकर पूरब तरफ करबला पहुंचा।मजलिस को मौलाना अता मेहंदी ने खिताब फ़रमाया।जुलूस में ऊंट,घोड़े,अलम,जुलजना ताबूत,इमामे अस्करी के साथ असद रजा के अंजुमन हुसैनियां द्वारा नौहा ख्वानी सीनाजनी व जंजीरी मातम भी किया गया।जबकि नज्रे मौला एखलाक मेहंदी के आवास पर अंत में किया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस के जवानो के अलावा डाक्टर मुजफ्फर,रजा आमिर,मुताकिद मेहंदी,मौलाना जहीन रिजवी,मौलाना फरोख रिजवी,डाक्टर अली मुस्तफा,इरशाद मिंया,अमीर हैदर रिजवी,जवेद रिजवी,आसार मेहंदी,जैनू, राना,मुनव्वर, सलमान अली,समीर,मक्की मेहदी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
