कल्याणी नदी पर किया गया पंचवटी काली मंदिर पर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। बांसा-रामपुर रोड पर स्थित पंचवटी काली मंदिर पर स्थापित गणपति बप्पा गणेश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को शोभायात्रा के साथ कल्याणी नदी पर स्थित खरिया घाट पर विधिविधान के साथ किया गया ।जुलूस के दौरान भक्तो के जयकारे के चलते क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
पंचवटी काली मंदिर पर स्थापित गणेश प्रतिमा का चार दिनों तक चले पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को मंदिर से एक शोभायात्रा के साथ निकाला गया जुलूस कस्बा बांसा के निर्धारित मार्गों से घूमता हुआ देर शाम कल्याणी नदी स्थित खरिया घाट पर विसर्जन किया गया।इस दौरान भक्तो द्वारा गणपति बप्पा मोरया के नारे उदघोष करते हुए चल रहे थे। भक्तो के जयकारे के चलते पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान भक्तो द्वारा जगह जगह प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रेम प्रकाश वर्मा,डॉ अनिल कुमार वर्मा,पवन यादव, नितिन मोर्या,ब्रिजेश मोर्या, देवनारायण सिंह,जगत नारायण सिंह,बृजराज सिंह, बलराम यादव,अंकित यादव,बजरंग यादव,सचिन मोर्या, आलोक यादव,राहुल यादव,भुकान्त वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा, विनय कुमार यादव सहित सैकड़ो भक्तिगण मौजूद थे।जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक यस कांत सिंह, पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
