मौलाना अरशद मदनी एंड कंपनी की सारी दलीले केवल उनकी मतलबपरस्ती को जाहिर कर रहीं वसीम राईन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। मौलाना अरशद मदनी एंड कंपनी की सारी दलीले केवल उनकी मतलबपरस्ती को जाहिर कर रहीं हैं,आज वह पसमांदा मुसलमानो का साथ चाह रहे तो सवाल केवल एक और वाजिब है कि उन्होंने आजादी के बाद से पसमांदा मुसलमानो के साथ किया ही क्या है जिसे याद करके उनका साथ दिया जाये,जाहिर है जब उनके वक़्फ़ के कारोबार पर हमला हुआ है तबसे वह सरकार के खिलाफ अभियान चलाने में जुटे हुए हैं और मुसलमानो को वक़्फ़ संपत्ति का हवला देकर बर्गला रहे हैं।पसमांदा मुसलमान सब जान और समझ रहा है, मदनी साहब इस समाज से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।
यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने अपने बयान में कही।उन्होंने खासकर कहाकि वक्फ संशोधन विधेयक की तरह ही तथाकथित स्वघोषित,स्वयंभू मुस्लिम सियासी,मजहबी रहनुमाओ ने कभी पसमांदा मुसलमानो का ख्याल किया होता तो आज तस्वीर ही कुछ और होती। कहाकि काश, बाबा साहेब द्वारा लिखित महान भारतीय संविधान पर लगे संवैधानिक कलंक यानी संविधान के अनुच्छेद 341 में पैरा (3) के जरिए लगी मजहबी पाबंदी को हटाने या मंडल आरक्षण में पिछड़े मुसलमानों को उनके आबादी के अनुपात में हक, हिस्सेदारी दिलाने या उनका कोटा अलग करने के लिए भी कोई ईमेल या जन जागरूकता मुहिम चलाई गई होती तो फिर देश के 85 फीसदी से ज्यादा पसमांदा मुसलमानों की सियासी, समाजी, माली और तालीमी हालत दलितों से बदतर ना हुई होती।उन्होने कहाकि दुख की बात यह है कि मौलाना अरशद मदनी ने कभी पसमांदा समाज की हिस्सेदारी के बारे में नहीं सोचा, यूपी में 1 लाख 22 हजार व बंगाल में 1 लाख 44 हजार मिलाकर पूरे देश में वक़्फ़ की कुल 4 लाख 90 हजार संपत्तियां हैं क्या कभी मदनी साहब ने उन संपत्ति पर गरीब पसमांदा मुसलमान को काबिज होने दिया,कारोबार का मौका दिया,उसकी परेशानी दूर करने की सोंची, जवाब नहीं में है।अव्वल खुद व उनके अशराफ कारिंदे दिल्ली,हैदराबाद आदि तमाम जगहो पर अरबो की वक़्फ़ संपत्ति पर काबिज है और कारोबार कर रहें।आज मदनी साहब ई मेल और व्हाट्सप्प का अभियान चला रहें, वह बताए कितने पसमांदा मुसलमानो को उन्होंने ई मेल चलाना सिखवाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहाकि मौलाना मदनी यह साफ तौर पर जान लें कि वह अगर वक़्फ़ बिल का विरोध कर रहें तो पसमांदा मुसलमान इस बिल के समर्थन में मजबूती के साथ खड़ा है।
