गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने जैसे आपराधिक कृत्यो मे है लिप्त
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ बीनू सिंह के पर्यवेक्षण मे आज प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह,उप निरीक्षक शक्ति शरण श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल प्रमोद सिंह, दीपक काकरान, गोपाल सिंह की थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा मुअसं 404/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त शिवओम मिश्रा उर्फ मोनू मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा निवासी बाबापुरवा मजरे बरैय्या थाना मोहम्मदपुर खाला को फूलपुर चौराहा कस्बा सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त का एक गैंग है जो अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने जैसे आपराधिक कृत्यो मे लिप्त है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
