जै़दपुर-बाराबंकी व सरकारी अस्पताल सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए सभासदो ने सांसद तनुज पुनिया को सौप मांग पत्र
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर बाराबंकी मार्ग रोजाना हजारों लोगो के आवागमन का मुख्य रास्ता है जिसपर जैदपुर,सिद्धौर सुबेहा आदि दूर दूर से बाराबंकी रोजाना हजारों लोगों आते जाते है। यह मार्ग अति दयनीय स्थिति में है,मार्ग गढ्ढ़ों में तब्दील हो गया है गढ्ढ़ों के कारण इस दुर्गम मार्ग पर रोजाना दर्जनो दुर्घटनाए हो रही है जो पिछले 15 वषों से गढ्ढ़ों में तब्दील हो गया है।जिसमें कई राहगीरों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।जनता इस मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि के दरवाजे खटखटा चुकी है परन्तु आज तक लोगो को निराशा ही हाथ लगी है।इस मार्ग की समस्या को लेकर सभासदो का प्रतिनिधि मंडल सभासद मोहम्मद कासिम की अगुवाई मे नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया से मिला और जनता की परेशानियां से अवगत करा के मार्ग निर्माण का मांग पत्र सांसद तनुज पुनिया को सौपा।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर से जैदपुर मेंन रोड का सम्पर्क मार्ग के अति दयनीय स्थिति के बारे सांसद को अवगत कराया गया इस मार्ग पर जैदपुर और आप-पास के मरीज और गर्भवती महिलाऐ दिखाने व दवा लेने के लिए सरकारी अस्पताल आती है जिससे मरीजों को बहुत परेशानियां का सामना करना पड़ता है।सांसद तनुज पुनिया ने उक्त दोनों मार्गों के निर्माण का आश्वासन सभासद मोहम्मद कासिम और प्रतिनिधि मंडल को दिया।इस मौके पर सभासद मोहम्मद कासिम,राम सिंह, निजामुद्दीन शाह,मोहम्मद नसीम उर्फ शाहरुख,मोहम्मद सगीर खान,मौलाना अबू दुजाना नदवी, मोहम्मद फैज अंसारी,शाह आलम,मोहम्मद शादाब खान, मोहम्मद फरजान खान,मोहम्मद सबीब,हबीब बाबा,गुफरान खान आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे।
