दो कार और एक ई-रिक्शा में हुई भीषण टक्कर में पांच लोगो की हुई मौत,तीन घायल
डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य कराया शुरू
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। कुर्सी महमूदाबाद मार्ग पर एक बार तेज रफ्तार का कहर कहर दिखा है।दो कार और एक ई-रिक्शा में हुई भीषण टक्कर में ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।हादसे मे ई-रिक्शा सवार तीन महिला व दो पुरुष सहित पांच लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।घायलो मे एक छोटी बच्ची भी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात समय करीब 10:30 बजे महमूदाबाद-कुर्सी मार्ग पर बड्डूपुर थाना के इनैंतापुर गांव के पास ओवरटेक के प्रयास में दो कारें और एक ई- रिक्शा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पास ही तालाब में जाकर गिरी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया।वही ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के चार लोग समेत ई-रिक्शा चालक की भी मौके पर मौत हो गई।जबकि 1 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया।
रिश्तेदार की मिट्टी मे महमूदाबाद जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना के उमरा गांव निवासी अजीज अहमद पत्नी सायरा बानो,बेटी साबरीन पत्नी तारिक,नवासी अक्सा पुत्री ताहिर,ताहिरा बानो पत्नी जाकिर अली, मेहरुल निशा पत्नी अनवर अली के साथ सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे के मोहल्ला बीबीपुर निवासी आसिफ घड़ी वाले के जनाजे में शामिल होने परिवार के संग ई- रिक्शा पर था।चालक मो इरफान पुत्र एहतिशाम निवासी उमरा थाना कुर्सी, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली,साबरीन पत्नी तारिक,मेहरून निशा पत्नी स्व अनवर अली,अजीज अहमद पुत्र मोहर्रम अली की भी मौत हो गई।जबकि अजीज की पत्नी सायरा बानो व 1 साल की बच्ची नवासी अक्सा गंभीर रूप से घायल हुई है जिनका इलाज जारी है।

हादसे में इनकी हुई मौत
अजीज अहमद,पुत्री साबरीन,साली ताहिरा,सास वाहिदुन निसा व गांव का ही ई-रिक्शा चालक इरफान सहित पांचलोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।इनमे से चार एक ही परिवार के थे और एक दूसरे परिवार का।
एक साथ उठे पांच जनाजे,हर आंख हुई नम
सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सामिल होने से कई आंखों में जहां आंसू नहीं थम रहे थे।वही शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया।गांव में जब एक साथ पांच जनाजे उठे तो परिवार ही नहीं पूरा गांव फफक कर रो पड़ा।कई महिलाएं तो बेहोश भी हो गईं।कई घरों मे चूल्हे तक नहीं जले।

जनप्रतिनिधियों ने पहुंच दी सांत्वना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया और सपा नेता पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवारो को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
