आम के बाग मे फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम टेरासानी मे एक 22 वर्षीय युवती ने घर से करीब 4 सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक आम की बाग़ मे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।मृतका थाना क्षेत्र के ग्राम सहाबपुर मे एक निजी नर्सिंग होम मे काम करती थी जो बीते तीन दिनों से काम पर नही जा रही थी।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के ग्राम टेरासानी निवासी देशराज रावत की 22 वर्षीय पुत्री विनीता रविवार की सुबह गांव से करीब 4 सौ मीटर की दूरी पर स्थित नूर मोहम्मद की आम की बांग में दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामनगर आलोक पाठक, प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका सहाबपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम मे नर्स का काम करती थी वह बीते तीन दिन से काम पर नही जा रही थी।
